मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

आईएनडीआईए दलों की बैठक में नीतीश ने संयोजक बनने से किया इंकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आईएनडीआईए दलों की बैठक में नीतीश ने संयोजक बनने से किया इंकार

नई दिल्ली। आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस ¼आईएनडीआईए½घटक दलों के नेताओं की शनिवार को एक वर्चुअल बैठक हुई। इसमें लोकसभा सीटों के बंटवारे सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, शरद पवार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, एमके स्टालिन सहित अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया।

सूत्रों का कहना है कि बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आईएनडीआईए गठबंधन का संयोजक बनाने को लेकर चर्चा हुई। हालांकि नीतीश कुमार ने इस पद को अस्वीकार कर दिया और कांग्रेस से किसी अन्य को संयोजक बनाने का अनुरोध किया । इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शामिल नहीं हुए।

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने बैठक के दौरान भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर भी चर्चा की और सभी दलों के नेताओं को यात्रा में शामिल होने व समर्थन देने का अनुरोध किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें