मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

अमेरिका के मैरीलैंड में गोलीबारी, तीन की मौत, सात घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अमेरिका के मैरीलैंड में गोलीबारी, तीन की मौत, सात घायल

वाशिंगटन। अमेरिका के मैरीलैंड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी और सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।अमेरिका के मैरीलैंड के एनापोलिस इलाके के एक घर में जोरदार गोलीबारी हुई है। एनापोलिस में जिस जगह गोलीबारी हुई है, वह स्थान अमेरिकी संसद से महज तीस मील दूर स्थित है। घटना एजवुड रोड पर पैडिंग्टन प्लेस पर 1000 ब्लॉक की है। फिलहाल गोलीबारी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी और सात लोग घायल हो गए हैं। गोलीबारी की घटना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई गयी है। घटना के बाद मौके पर पुलिस की कई गाड़ियां व एंबुलेंस देखी गयीं। इस मामले में पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार किया है। हमलावर से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद ही हमले के पीछे के कारणों का पचा चल सकेगा।मैरीलैंड में इस तरह गोलीबारी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले एनापोलिस में ही हुई गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी। यह गोलीबारी एक मीडिया हाउस के ऑफिस में हुई थी। तब कई स्थानीय अखबारों का संचालन करने वाली कंपनी कैपिटल गैजेट के कार्यालय पहुंचकर गोलीबारी की गयी थी। पता चला था कि आरोपित कैपिटेल गैजेट से लंबे समय से नाराज था। इस बार भी पुलिस को व्यक्तिगत कारणों से ही गोलीबारी किये जाने का अंदेशा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें