अपनी विश्वसनीयता खो चुके नीतिश कुमार : चिराग पासवान
पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने फिर सीएम नीतीश कुमार पर हमला कर कहा कि खरमास खत्म हो चुका है। अब मुख्यमंत्री क्या करवट लेते हैं, पता नहीं? चिराग ने कहा कि सीएम नीतीश अपनी विश्वसनीयता खो चुके है। मुख्यमंत्री अपनी महत्वाकांक्षाओं को साधने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। वहीं राम मंदिर उद्घाटन पर चिराग ने कहा कि 22 तारीख को आने वाले राम मंदिर का सपना जो दशकों से हम लोगों से जुड़ा हुआ है, वह सपना संपूर्ण होने वाला है।
पासवान ने कहा कि राम मंदिर को दशकों तक इन लोगों ने मुद्दा बनाया और राजनीति की। उन्होंने कहा कि धारा 370 की बातें इन लोगों ने मुद्दा बनाकर राजनीति की, उनका मुद्दा बनाया। इसके अलावा महिला आरक्षण बिल पर इन्होंने मुद्दा बनाया, लेकिन अब यह सब मुद्दे खत्म हो चुके। पीएम नरेंद्र मोदी ने इन सब मुद्दों से ऊपर काम किया, तब अब उनके सपने में बहुत कुछ आने लगे हैं।





