मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री बने जेन-जी लीडर बालेन शाह, राष्ट्रपति कार्यालय में ली शपथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री बने जेन-जी लीडर बालेन शाह, राष्ट्रपति कार्यालय में ली शपथ

काठमांडू। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता बालेंद्र शाह उर्फ बालेन शाह को नेपाल का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। वे नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री बने हैं। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्हें इस पद पर नियुक्त किया।

राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने शुक्रवार को काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के पूर्व मेयर शाह बालेन शाह को संविधान के आर्टिकल 76(1) के तहत इस पद पर नियुक्त किया।

गुरुवार को आरएसपी ने शाह को अपनी पार्लियामेंट्री पार्टी का लीडर चुना, जिससे उनके देश के 47वें प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया।

बता दें, आरएसपी ने हाल के पार्लियामेंट्री चुनावों में लगभग दो-तिहाई बहुमत से बड़ी जीत हासिल की थी।

बालेन शाह ने शुक्रवार दोपहर 12:34 बजे राष्ट्रपति कार्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पद और गोपनीयता की यह शपथ हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर सात शंखनादकों ने शंख ध्वनि के साथ मांगलिक शुरुआत की।

परंपरा के अनुसार, शुभ कार्यों के आरंभ में शंखनाद को सफलता और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।

शाह ने पूर्वी नेपाल के झापा-5 में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली को 49,614 वोटों के बड़े अंतर से हराया, उन्हें 68,348 वोट मिले, जबकि ओली को 18,734 वोट मिले। यह 1991 के बाद से नेपाल के संसदीय चुनावों में किसी भी उम्मीदवार को मिले सबसे ज्यादा वोट हैं।

शाह ने 2022 में राजनीति में कदम रखा, जब उन्होंने काठमांडू के मेयर का चुनाव लड़ा और एक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीते।

27 अप्रैल, 1990 को काठमांडू में एक मधेसी परिवार में जन्मे शाह ने भारत में विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री करने से पहले काठमांडू में अपनी बैचलर डिग्री पूरी की।

इंजीनियरिंग में उनके एकेडमिक बैकग्राउंड ने उन्हें इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी विकास और पब्लिक वर्क्स की प्रैक्टिकल समझ दी। इसी तकनीकी विशेषज्ञता ने काठमांडू महानगरपालिका के महापौर (मेयर) के रूप में उनकी कार्यशैली और गवर्नेंस को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें