मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

रूसी हमले में राष्ट्रपति जेलेंस्की और ग्रीक के प्रधानमंत्री बाल-बाल बचे, काफिले से 500 मीटर की दूरी पर गिरी मिसाइल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कीव । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और ग्रीक

के प्रधानमंत्री किरिआकोस मिट्सोटाकिस रूसी मिसाइल हमले में बाल-बाल बच गए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ग्रीक के प्रधानमंत्री किरिआकोस के साथ जब

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की काला सागर तट पर बंदरगाह शहर ओडेसा पहुंचे

तो एक रूसी मिसाइल उनसे कुछ ही दूरी पर आ गिरा। इस हमले से दोनों नेता

हतप्रभ रह गए। हमले में पांच लोगों की मौत हुई है।

रिपोर्ट

के अनुसार चौंकाने वाली इस घटना के दौरान जेलेंस्की के काफिले से करीब 500

मीटर की दूरी पर मिसाइल विस्फोट के बाद आकाश में धुआं उठता हुआ दिखा।

दोनों नेता यूक्रेनी अनाज निर्यात कोरिडोर का निरीक्षण करने गए थे।

यूक्रेनी

नौसेना के प्रवक्ता दिमित्री प्लेटेंचक ने कहा कि हमले में मौत के अलावा

कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। हालांकि, दोनों नेताओं तक इसकी आंच

नहीं पहुंची। जेलेंस्की और मिट्सोटाकिस ने प्रेसवार्ता कर कहा कि वे दोनों

इस घटना के गवाह हैं।

वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से

कहा गया कि उसका उद्देश्य हमले के लिए तैयार यूक्रेनी नौसेना ड्रोनों को

नष्ट करना था, जिसे हासिल कर लिया गया।

यूक्रेनी प्राधिकारियों ने

गुरुवार को कहा कि बीते 24 घंटे में रूसी हमले में कम से कम सात लोग मारे

गए हैं और 15 अन्य घायल हुए हैं।

डोनेस्क, खार्कीव व खेरसान के

क्षेत्रीय कार्यालयों के अनुसार, ओडेसा में पांच सैनिकों के अलावा अन्य

जगहों पर दो नागिरकों को भी जान गवांनी पड़ी है। वहीं, यूक्रेनी सेना 2024

में रूस को करारा जवाब देने की तैयारी में है। इसमें पश्चिम एशिया में गाजा

में युद्ध छिड़ जाने से बाधा पहुंची है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें