मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

जहांगीरपुरी में युवक की मौत से हड़कंप, कस्टोडियल डेथ की आशंका, जांच जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जहांगीरपुरी में युवक की मौत से हड़कंप, कस्टोडियल डेथ की आशंका, जांच जारी

नई दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत को लेकर कस्टोडियल डेथ का मामला सामने आने की बात कही जा रही है। घटना को लेकर इलाके में चर्चा है, हालांकि पुलिस की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है और आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, संबंधित व्यक्ति इलाके में संदिग्ध हालत में घूमता हुआ पाया गया था। इसके बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए जहांगीरपुरी थाने ला रही थी। बताया जा रहा है कि थाने लाते समय रास्ते में ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

स्थिति को देखते हुए पुलिस तुरंत उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया।

लेकिन इलाज के दौरान ही युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद मामले को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं और इसे कस्टोडियल डेथ के रूप में देखा जा रहा है।

प्राथमिक जांच और डॉक्टरों की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की मौत की वजह डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की गंभीर कमी बताई जा रही है। डॉक्टरों ने यह भी साफ किया है कि युवक के शरीर पर किसी तरह के चोट, जख्म या मारपीट के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे फिलहाल किसी तरह की हिंसा की पुष्टि नहीं होती है।

इसके बावजूद, इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हुई।

फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही मौत के असली कारणों की पूरी तरह पुष्टि हो सकेगी। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें