मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

युवा कौशल ही आत्मनिर्भर भारत की नींव, नेताओं का संदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
युवा कौशल ही आत्मनिर्भर भारत की नींव, नेताओं का संदेश

नई दिल्ली। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों के नेताओं ने युवाओं को शुभकामनाएं दीं और कौशल विकास, आत्मनिर्भरता तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया। नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए युवाओं को विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में सबसे बड़ी शक्ति बताया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, "विश्व युवा कौशल दिवस पर सभी युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएं। युवाओं का कौशल विकास ही आत्मनिर्भर भारत और विकसित दिल्ली की मजबूत नींव है।

दिल्ली सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण और नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हुनर और परिश्रम से सशक्त युवा ही दिल्ली की प्रगति को नई गति देंगे।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को विश्व युवा कौशल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "कुशल, आत्मनिर्भर और नवाचार से परिपूर्ण युवा ही विकसित राजस्थान एवं विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं।

हमारी सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल, रोजगार एवं स्वरोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।"

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, "विश्व युवा कौशल दिवस की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। युवाओं की प्रतिभा, कौशल, नवाचार और उद्यमिता ही विकसित भारत एवं समृद्ध मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति है।

हमारी सरकार युवा शक्ति को आत्मनिर्भर, सक्षम और रोजगारोन्मुख बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुझे विश्वास है कि प्रदेश के युवा अपने कौशल और सामर्थ्य से प्रगति एवं राष्ट्र निर्माण के नए प्रतिमान स्थापित करेंगे।"

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है।

विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर देश के सभी युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, कौशल, नवाचार और आत्मनिर्भरता के संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।"

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विश्व युवा कौशल दिवस पर युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में कौशल विकास को नई गति मिली है।

'स्किल इंडिया' जैसे अभिनव प्रयासों ने युवाओं को आधुनिक तकनीक, नवाचार और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है। कौशल संपन्न युवा ही 'विकसित भारत' की सबसे बड़ी शक्ति हैं। आइए, इस अवसर पर युवाओं को ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास से सशक्त बनाकर राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लें।

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने भी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। कौशल, नवाचार और आत्मनिर्भरता के संकल्प के साथ हमारे युवा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आइए, इस अवसर पर युवाओं को शिक्षा, प्रशिक्षण और कौशल विकास के माध्यम से सशक्त बनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं राष्ट्र की प्रगति में सहभागी बनने का संकल्प लें।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें