मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के वेलकम इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली के वेलकम इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के वेलकम इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अमानुल्लाह कुरैशी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम (एफएसएल) और क्राइम ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 19 और 20 मई की दरम्यानी रात थाना वेलकम क्षेत्र में गोलीबारी की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम श्याम लाल कॉलेज के पास घटनास्थल पर पहुंची, जहां पता चला कि घायल अमानुल्लाह कुरैशी पुत्र मोहम्मद तस्लीम, निवासी गुरुद्वारा मोहल्ला, मौजपुर को उसके परिजन पहले ही गुरु तेग बहादुर अस्पताल लेकर जा चुके थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच के दौरान फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर संख्या 233/26 के तहत धारा 103(1) बीएनएस और 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

मृतक के पिता तस्लीम ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उनका कहना है कि सलमान की मां, सलमान, उसका भाई अक्षय नावेद शामिल है। इसके अलावा, सलमान जेडी का परिवार और उसका भाई काफिल भी इस वारदात में शामिल हैं। वे हमारे परिवार के सदस्यों की हत्या की साजिश रच रहे थे और हमें लगातार जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थीं। इस संबंध में मैंने पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी थी।

उन्होंने आगे कहा कि हमें सूचना मिली थी कि आपके बच्चे की मौत हो गई है, लेकिन जब मैंने मौके पर पहुंचा तो पता चला की उसकी मौत हो गई है। दिल्ली पुलिस पर मुझे पूरा भरोसा है, मेरी पूरी मदद करेगी, हमें उनसे कोई नाराजगी नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें