मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:02 · नई दिल्ली संस्करण

बेगूसराय में युवक की गोली मारकर हत्या, रेल लाइन किनारे मिला शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बेगूसराय में युवक की गोली मारकर हत्या, रेल लाइन किनारे मिला शवबेगूसराय, 10 मार्च । बेगूसराय में गोलीबारी और हत्या का सिलसिला लगातार जारी है। बीते रात भी बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार को पुलिस ने रेलवे लाइन के किनारे से शव बरामद किया है। मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया निवासी विलायती यादव के पुत्र अंकुश कुमार के रूप में की गई है।परिजनों ने बताया कि अंकुश परदेस में रहकर घर बनाने में मजदूरी का काम करता था और होली में घर आया। जहां कि वह खेतीबारी में हाथ बंटा रहा था। गुरुवार की रात करीब आठ बजे किसी ने उसे फोन कर बुलाया। थोड़ी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने जब फोन किया तो उसने बताया कि देर से लौटेगा। लेकिन घर नहीं लौटा तो हम लोगों ने समझा किसी दोस्त के यहां रह गया होगा। आज सुबह चौकीदार द्वारा घर से थोड़ी ही दूरी पर रेलवे लाइन किनारे अंकुश के घायल पड़े रहने की सूचना पर जब हम लोग पहुंचे तो उस समय तक वह जिंदा था। लेकिन जब तक उठाते उसकी मौत हो गई। अपराधियों ने चार से पांच गोली मारी है।परिजन का कहना है कि गांव में उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है लेकिन पड़ोस का ही एक व्यक्ति अपराधियों के साथ रहता है और वही बार-बार कुछ-कुछ बोल देता था। किसी बात को लेकर उसी ने हत्या की होगी।शव की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि रात में किसी बात को लेकर झगड़ा होने पर अपराधियों ने अहले सुबह गोली मारकर मरा हुआ समझ दुर्घटना का रूप देने के लिए रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे फेंकना चाहा। लेकिन उसमें असफल होने पर रेलवे लाइन किनारे छोड़कर फरार हो गए हैं।फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही बलिया डीएसपी वीर धीरेन्द्र के नेतृत्व में पुलिस की टीम हत्या के विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम और छानबीन के बाद ही हत्या के सही कारणों का खुलासा होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें