मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

गुवाहाटी में एयरपोर्ट के टर्मिनल के उद्घाटन पर बोले युवा; मोदी सरकार तेजी से कर रही विकास, रोजगार बढ़ेगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुवाहाटी में एयरपोर्ट के टर्मिनल के उद्घाटन पर बोले युवा; मोदी सरकार तेजी से कर रही विकास, रोजगार बढ़ेगा

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शनिवार को लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर युवाओं ने खुश जताई और कहा कि इससे क्षेत्र में रोजगार बढ़ेगा।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए एक स्थानीय युवा ने कहा कि आज नए टर्मिनल का उद्घाटन हुआ है।

यह एक अच्छा कदम है। कई सालों पहले तक यह जगह खंडर थी। पीएम मोदी के कार्यकाल में तेजी से विकास हो रहा है और बहुत तेजी से बदलाव आ रहा है। क्षेत्र में एयरपोर्ट के विकास से बहुत सारे लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे असम के साथ पूरे उत्तर-पूर्व क्षेत्र को फायदा और कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

एक स्थानीय महिला ने कहा कि यह एयरपोर्ट दिखाता है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में राज्य में तेजी से निवेश बढ़ रहा है और इससे राज्य की कनेक्टिविटी देश और विदेश के साथ बढ़ाने में मदद मिलेगी।

एक अन्य स्थानीय निवासी ने बताया कि सरकार काफी अच्छा काम कर रही है।

इस नए टर्मिनल का आना क्षेत्र के लोगों के लिए काफी अच्छा है और इससे रोजगार के अवसरों में इजाफा होगा।

एक और स्थानीय निवासी ने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय स्तर टर्मिनल के बनने से इलाके की कनेक्टिविटी में काफी सुधार होगा और देश के अन्य इलाकों और विदेशों के साथ असम एवं उत्तर पूर्व की कनेक्टिविटी में सुधार होगा। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जो कि क्षेत्र के विकास के लिए काफी जरूरी है।

एक अन्य महिला ने कहा कि एयरपोर्ट यहां पहले भी था, लेकिन नया टर्मिनल बनने से एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ी और यात्रियों के लिए सुविधाओं में काफी इजाफा हुआ है। इससे सभी युवाओं और अन्य सभी वर्ग के लोगों को फायदा होगा। असम की देश के अन्य इलाकों के साथ कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें