मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या, नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या, नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्रेम प्रसंग के शक में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि महिला के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक के सिर को पत्थर मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जामजुनवानी का है। मृतक की पहचान 34 वर्षीय सुशील खलखो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुशील का गांव की एक विवाहित महिला के साथ पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। इस रिश्ते को लेकर महिला का पति लगातार विरोध कर रहा था और दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, इस विवाद को लेकर गांव में सामाजिक बैठक भी हुई थी, लेकिन मामला शांत नहीं हो सका।

पुलिस के अनुसार, बीती रात करीब 11 बजे सुशील खलखो अपने घर के आंगन में मौजूद था। तभी आरोपी जयलाल एक्का, जसमन एक्का और एक नाबालिग वहां पहुंचे। आरोपियों ने पहले सुशील के साथ मारपीट की और फिर उसके सिर पर भारी पत्थर पटक दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया, 'प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या की गई है।

मामले में नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।'

पुलिस पूछताछ में आरोपी जयलाल एक्का ने बताया कि उसकी पत्नी और मृतक के बीच लंबे समय से संबंध थे। कई बार समझाने के बावजूद विवाद खत्म नहीं हुआ, जिससे नाराज होकर उसने साथियों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। वहीं, इस सनसनीखेज हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें