मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, एक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, एक घायल

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के बड़ौदा थाना क्षेत्र में बीती रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह सड़क हादसा बिचगांबड़ी के पास हुआ, जहां तेज गति होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। मृतक की पहचान 18 वर्षीय धीरज केवट पुत्र जगदीश केवट, निवासी ग्राम रुंडी के रूप में हुई है। हादसे में 22 वर्षीय जोधराम निवासी मंडी गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों युवक ट्रैक्टर से रुंडी गांव जा रहे थे।घटना की सूचना पर बड़ौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंचीबड़ौदा थाना पुलिस के अनुसार यह सड़क हादसा ट्रेक्टर की गति अधिक होने के कारण हुआ है। इस सड़क हादसे में धीरज केवट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल जोधराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ौदा में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय के लिये रेफर कर दिया गया। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक धीरज का शव पीएम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें