मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

नीट परीक्षा में धांधली का आरोप: यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया ट्रेन रोको आंदोलन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जयपुर,। राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) में कथित

धांधलियों के विरोध में यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और संगरिया विधायक

अभिमन्यु पूनिया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से गुरुवार को

ट्रेन रोको आंदोलन किया गया। यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी और समर्थक जयपुर के

गांधी नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही

भारी पुलिस जाब्ते ने उन्हे रोक लिया। इसके बाद सभी प्लेटफॉर्म पर ही धरने

पर बैठ गए। इस दौरान अभिमन्यु पूनिया और पुलिस के बीच तनातनी हो गई। इस पर

पुलिस उन्हें जबरन उठाकर रेलवे स्टेशन से बाहर ले गए। युवा कांग्रेस का

कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। कांग्रेस नेता पुलिस को हिदायत दे रहे थे

की विधायक के साथ पुलिस इस तरीके से बर्ताव नहीं कर सकती। इसके बाद पुलिस

ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार यूथ

कांग्रेस के नेता गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह दस बजे के बाद

पहुंचे, लेकिन पुलिस आठ बजे ही मौजूद थी। जैसे ही यूथ कांग्रेस के

कार्यकर्ता और नेता नारेबाजी करते हुए अंदर आए और पटरियों पर कूदने लगे तो

वहां पहले से ही तैनात जाब्ते ने उनको काबू कर लिया और बाहर खदेड़ दिया।

गांधी

नगर स्टेशन पहुंचे यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और संगरिया विधायक अभिमन्यु

पूनिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शिक्षा मंत्री

धर्मेन्द्र प्रधान को नीट परीक्षा के मामले में बोलना चाहिए। वह कुछ भी

नहीं बोल रहे हैं। यह सही नहीं है। यह लाखों बच्चों के भविष्य का सवाल है।

एनटीए संस्था को भी तुरंत प्रभाव से बैन किया जाना चाहिए। पूनिया ने कहा कि

सरकार के दबाने से यूथ कांग्रेस के लोग दबने वाले नहीं हैं। यह बच्चों के

साथ गलत हुआ है। हम हर संभव जगह पर अपना विरोध प्रदर्शन दोहराएंगे। पूनिया

ने कहा कि यह हमारा प्रदेश स्तरीय रेल रोको अभियान था। बताया जा रहा है कि

जयपुर के अलावा कई शहरों में रेल रोकने का प्लान किया गया था। जब यह नीट

परीक्षा रद्द नहीं हो जाती तब तक यूथ कांग्रेस सड़कों पर प्रदर्शन करेंगी।

गौरतलब

है कि यूथ कांग्रेस के कई नेताओं ने ट्रेन को रोकने की धमकी दी थी, इस

धमकी को देखते हुए जीआरपी पुलिस और अन्य पुलिस जाब्ता पहले से ही स्टेशन पर

मौजूद था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें