मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के कुनकुरी में युवक की बेरहमी से पिटाई, पांच आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के कुनकुरी में युवक की बेरहमी से पिटाई, पांच आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले के कुनकुरी में युवक की बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

यह घटना 8 जनवरी 2026 को हुई। दरअसल आरोपियों ने समझौते के बहाने जोकबहला निवासी 18 वर्षीय विशाल खाखा को कुनकुरी के कंडोरा मैदान के पास बुलाया।

जैसे ही वह वहां पहुंचा, छह आरोपियों ने उसे गाली-गलौज करते हुए हाथों, मुक्कों और बेल्ट से जमकर पीटा। हमले में विशाल को गंभीर चोटें आईं।

पीड़ित की शिकायत पर कुनकुरी थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार यादव ने मामले को बहुत गंभीरता से लिया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम यानी एट्रोसिटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने तेजी से छापेमारी कर पांच आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में नौशाद, अहमद रजा, फैजान खान, मोहम्मद अलतलम उर्फ बादल और अमित दास शामिल हैं। घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

जशपुर के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ कहा है कि गुंडागर्दी और कानून हाथ में लेने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई हो और समाज में कानून का राज कायम रहे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में राहत की सांस आई है। लेकिन, फरार आरोपी की तलाश जारी है।

यह घटना स्थानीय स्तर पर काफी चर्चा में है और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बाकी आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ऐसे मामलों में समाज को भी जागरूक रहने और विवादों को बातचीत से सुलझाने की जरूरत है, ताकि छोटी बातें बड़ी हिंसा में न बदलें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें