मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

युवक की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, इलाके में दहशत,जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
युवक की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, इलाके में दहशत,जांच में जुटी पुलिस

नवादा। बिहार में नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूनीपुर गांव के बधार में शुक्रवार देर रात एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान समीपवर्ती कुमारहुआ गांव निवासी मनोज यादव के रूप में हुई है।शनिवार सुबह जब घटना की सूचना परिजनों तक पहुंची, तो परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज यादव शुक्रवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजन उसे तलाशते रहे, पर कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि रूनीपुर बधार में कुम्हरुआ गांव के रास्ते मे पल के पास उसका शव पड़ा हुआ है।मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि युवक के शरीर पर चाकू के कई घाव थे, जिससे स्पष्ट है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। आंख निकाली गई थी तथा चेहरे को चाकू से गोदकर विकृत कर दिया गया था।घटना की जानकारी मिलते ही रजौली अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुलशन कुमार और अकबरपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक हत्या में प्रयुक्त हथियार और आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है।ग्रामीणों का कहना है कि रूनीपुर गांव के इस क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। बताया जा रहा है कि मनोज यादव अक्सर शराब पीने के लिए इसी इलाके में आता-जाता था। ग्रामीणों का अनुमान है कि हत्या का संबंध शराब कारोबार से जुड़े विवाद या आपसी कहासुनी से हो सकता है, हालांकि वास्तविक कारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गांव की महादलित टोला और आसपास के इलाकों में अवैध शराब का धंधा खुलेआम फल-फूल रहा है। शराब कारोबारियों का जमावड़ा यहां आम बात हो गई है, जिससे आपराधिक गतिविधियों में लगातार वृद्धि हो रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने इस पर सख्त कार्रवाई नहीं की, तो ऐसी घटनाएं आगे भी होती रहेंगी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें