मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:03 · नई दिल्ली संस्करण

गयाजी में जमीन नापी के दौरान युवक पर हमला:दूसरे पक्ष ने चाकू से किया अटैक, सिर में लगी चोट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गयाजी में जमीन नापी के दौरान युवक पर हमला:दूसरे पक्ष ने चाकू से किया अटैक, सिर में लगी चोट

गयाजी के कोंच प्रखंड अस्लेमपुर पंचायत के सिंघड़ा मठिया गांव में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस आपसी मारपीट में दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले।

देखते ही देखते इस विवाद ने खूनी रूप ले लिया और एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया है। उसके सिर व पजंड़े में गंभीर चोट हैं। फिलहाल जख्मी युवक को कोंच सरकारी अस्पताल से गयाजी के लिए रेफर कर दिया गया है।

​घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आया। कोंच थाना अध्यक्ष सुदेह कुमार के आदेश पर एएसआई शैलेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की पूरी जानकारी जुटाई। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें