मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

फर्जी लूटकांड दर्ज कराने वाला युवक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फर्जी लूटकांड दर्ज कराने वाला युवक गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण। जिला के केसरिया थाना में फर्जी लूट कांड का दर्ज कराने के मामले में पुलिस एक युवक को गिरफ्तार किया है।दरअसल केसरिया थाना में गोछी गांव निवासी राहुल गिरी ने आवेदन देकर बताया था,कि केसरिया रोड में अपाची मोटरसाईकिल पर सवार तीन हथियार बंद अपराधियों द्वारा इनसे 02 लाख रूपये लूट ली गयी है।प्राप्त आवेदन के आलोक में केसरिया थाना कांड सं0-164/25 लूट कांड दर्ज कर घटना का त्वरित उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर एएसपी पकड़ीदयाल सह चकिया के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।टीम ने अनुसंधान व आवेदक राहुल गिरी के बरामद मोबाईल के विश्लेषण के दौरान यह पाया कि राहुल गिरी ने कई लोगों से बड़ी रकम कर्ज लिया था।घटना के दिन यानी 30अप्रैल को उसने कई लोगों को 2 बजे दिन तक रूपया वापस करने का वादा किया था।हालांकि इस दौरान उसके द्धारा रूपया की व्यवस्था नहीं कर पाने के कारण लूट की फर्जी कहानी बनाकर झूठा केस दर्ज करवाया दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें