मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ः हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से अतिथि शिक्षक की मौत,जांच शुरु

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजगढ़ः हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से अतिथि शिक्षक की मौत,जांच शुरु

राजगढ़। तलेन थाना क्षेत्र के इकलेरा रोड़ पर किराए के मकान में रहने वाला 35 वर्षीय अतिथि शिक्षक बुधवार सुबह पेड़ की शाखा काटने के दौरान हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम रोशलाजागीर हालमुकाम इकलेरा रोड़ स्थित किराए के मकान में रहने वाला कमलेश (35)पुत्र बाबूलाल विश्वकर्मा की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई।इस संबंध में जानकारी सामने आई है कि युवक पाड़ल्यादान गांव में अतिथि शिक्षक के रुप में कार्यरत था। युवक निवासरत मकान के सामने लगे नीम के पेड़ की शाखाएं काट रहा था, तभी पेड़ के उपर से निकली 11 केव्ही.लाइन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाइन को बंद करवा कर शव को पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें