मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

पैसों के विवाद में छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से किया बड़े भाई का कत्ल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पैसों के विवाद में छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से किया बड़े भाई का कत्ल

बाड़मेर। जिले के बीजराड़ थाना क्षेत्र के नवातला जैतमाल गांव में बुधवार देर रात एक पारिवारिक हत्या की वारदात सामने आई। पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। विवाद के दौरान छोटे भाई किशनाराम (30) ने बड़े भाई गुणेशाराम (35) पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। सिर के पीछे वार लगने से गुणेशाराम की मौके पर ही मौत हो गई। हमले के बाद आरोपित भाई मौके से फरार हो गया।बींजराड़ थानाधिकारी मगाराम ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर बहस हुई थी। बहस इतनी बढ़ गई कि किशनाराम ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी उठा ली और भाई पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। खून बहने से गुणेशाराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही बींजराड़ थाना पुलिस, एफएसएल टीम और एमओबी यूनिट मौके पर पहुंची। मौके से आवश्यक सबूत एकत्र किए गए।मृतक का शव चौहटन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।पुलिस ने आरोपित भाई की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं।जानकारी के अनुसार मृतक गुणेशाराम किसान था। करीब छह साल पहले उसकी पत्नी ने टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। दंपती के कोई बच्चे नहीं थे।दोनों भाई अपनी बुजुर्ग मां और छोटे भाई की पत्नी व बच्चों के साथ एक ही घर में रहते थे।करीब तीन साल पहले पिता की भी मृत्यु हो चुकी है। पिता के रीति-रिवाजों में हुए खर्च को लेकर दोनों भाइयों के बीच पैसों की अदायगी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात पर झगड़ा बढ़ा और हत्या की वारदात हो गई। बीजराड़ थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।थाना अधिकारी के अनुसार आरोपित किशनाराम की गिरफ्तारी के लिए टीमें भेजी गई हैं। परिजनों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें