मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

बालाघाट: रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला युवती का शव, पहचान में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बालाघाट: रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला युवती का शव, पहचान में जुटी पुलिस

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट में सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती का शव दो हिस्सों में बंटा हुआ मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। घटना भटेरा और बैहर रोड रेलवे ट्रैक के बीच की बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक, रेलवे ट्रैक संख्या 1044 पर खंभा नंबर 19 और 20 के बीच युवती का शव पड़ा मिला। हादसे की सूचना मिलने के बाद भी पुलिस करीब एक घंटे देरी से मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी देर से प्राप्त हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती के शरीर का निचला हिस्सा रेलवे ट्रैक के बीच पड़ा था, जबकि सिर और धड़ का ऊपरी हिस्सा पटरी के किनारे मिला। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि सुबह करीब 6:30 बजे कटंगी से गोंदिया के बीच चलने वाली कटंगी-गोंदिया ट्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रेन चालक ने घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी थी। सुबह ट्रैक के पास पहुंचे ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।युवती की पहचान नहीं, जांच जारीफिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मध्य प्रदेश पुलिस की कोतवाली थाना टीम युवती की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है और स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें