मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

सैन्यकर्मी को ब्लैकमेल कर युवती ने वसूले 50 हजार, लगातार दे रही धमकी

जोधपुर। जिला पूर्व में एक सैन्यकर्मी को युवती से दोस्ती अब भारी पड़ रही है। युवती उसे ब्लैकमेल पर उतर आई है और केसबाजी के लिए धमका रही है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन36 बार पढ़ा गया
सैन्यकर्मी को ब्लैकमेल कर युवती ने वसूले 50 हजार, लगातार दे रही धमकी

जोधपुर। जिला पूर्व में एक सैन्यकर्मी को युवती से दोस्ती अब भारी पड़ रही है। युवती उसे ब्लैकमेल पर उतर आई है और केसबाजी के लिए धमका रही है। तंग परेशान होकर सैन्यकर्मी ने उसके बैंक खाते में 50 हजार रूपए डाले।

वह ब्लैक मेल कर अब और धमका रही है। पीडि़त सैन्यकर्मी की तरफ से बनाड़ थाने में इस बाबत केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने अब इसमें जांच आरंभ की है। मामले में हनी टे्रप की भी आशंका जताई जाती है।

बनाड़ पुलिस ने बताया कि पीडि़त सैन्यकर्मी की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। इसमें बताया कि उसकी जान पहचान तकरीबन दो साल पहले एक युवती से हुई थी। जिस पर दोस्ती होने के साथ वह उससे व्यक्तिगत मिला था।

अब युवती अपने किसी परिचित के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल कर रही है। वह दो लाख की डिमाण्ड कर रही थी। तब तंग और परेशान होकर सैन्यकर्मी ने 50 हजार रूपए उसके खाते में डाल दिए। युवती उसे केसबाजी में फंसाने की धमकी देकर और डिमाण्ड कर रही है। पुलिस ने बताया कि सैन्यकर्मी की तरफ से रिपोर्ट दी गई है, जिस पर अब जांच आरंभ की गई है। युवती जोधपुर की ही रहने वाली बताई जाती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें