मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का भीलवाड़ा दौरा, वंचितों को योजनाओं से जोड़ने पर दिया जोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भीलवाड़ा। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भीलवाड़ा दौरे में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में कहा कि गरीब और वंचित वर्गों के सामाजिक व आर्थिक उत्थान के लिए प्रशासन को पूरी निष्ठा से कार्य करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के अंतिम छोर पर बैठे प्रत्येक पात्र नागरिक को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।राज्यपाल बागडे ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन पात्र व्यक्तियों को अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर ऋण स्वीकृत कराकर आवास उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही, गर्मी से राहत देने और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए ‘हरियालो राजस्थान अभियान’ को गति देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पौधारोपण किया जाए और पूर्व में लगाए गए पौधों का रेंडम सर्वेक्षण कर जीवित पौधों की संख्या सुनिश्चित की जाए।राज्यपाल ने ग्रामीण विकास की दिशा में विशेष ध्यान देने की बात करते हुए कहा कि जिन गांवों में सड़कों का डामरीकरण नहीं हुआ है, वहां सांसद और विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजनाओं या अन्य बजट मद से सड़कों का निर्माण कराया जाए। इससे ग्रामीणों के आवागमन में सुविधा होगी।राज्यपाल ने जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के प्रत्येक ग्रामीण घर में शुद्ध पेयजल कनेक्शन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार की प्राथमिक योजनाओं में से एक है और इसकी शत प्रतिशत सफलता आवश्यक है।राज्यपाल बागडे ने शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा राष्ट्र के विकास की नींव है। जिन विद्यालयों में नामांकन कम है, वहां परिजनों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक कर नामांकन बढ़ाया जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें