मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

बाइक से कट मारने की बात पर युवक को मारा चाकू, हॉस्पिटल में हंगामा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

उदयपुर। सूरजपोल थाना इलाके में गुरुवार देर रात हुई चाकूबाजी के बाद माहौल गरमा गया। बाइक से कट मारने की बात को लेकर हुई चाकूबाजी में घायल युवक के परिजनों और समाज के लोगों ने हॉस्पिटल में हंगामा खड़ा कर दिया।यहां शहर में रावजी का हाटा निवासी चेतनसिंह पंवार कालाजी-गोराजी से गुलाबबाग शेर वाली फाटक की तरफ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान हेलावाड़ी निवासी शोएब तेज स्पीड से बाइक लेकर आया और चेतन के सामने कट मारा। इस बात को लेकर दोनों युवकों में बहस हो गई। गुस्से में आकर चेतन ने शोएब पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू शोएब के कंधे पर लगा और वहीं फंस गया। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से घायल युवक को एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। इसके बाद घायल के परिजन हॉस्पिटल पहुंचे। पुलिस ने देर रात आरोपित चेतन को गिरफ्तार कर लिया। उधर, शोएब के कंधे का ऑपरेशन कर चाकू को कंधे से बाहर निकाला गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इसी बीच शोएब के परिजन और समाजजन एमबी हॉस्पिटल में जुटना शुरू हो गए और हंगामा कर दिया। बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे और रात करीब 11:30 बजे पुलिस समझाइश के बाद मामला शांत हो पाया।घायल के परिजन और समाजजन की एमबी हॉस्पिटल परिसर में बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोग आरोपित के घर बुलडोजर चलाने और पीड़ित के परिजनों को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग पर अड़ गए। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। कई देर तक लोग मांगों पर अड़े रहे। ऐसे में तनाव बढ़ते देख पुलिस ने भीड़ को वहां से खदेड़ा और परिजनों को समझाइश कर मामला शांत कराया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें