मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:47 · नई दिल्ली संस्करण

दिनदहाड़े युवक को गोली मारी, ऑपरेशन कर सीने से निकाली गई गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिनदहाड़े युवक को गोली मारी, ऑपरेशन कर सीने से निकाली गई गोली

सुपौल। जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के झिरका नहर वार्ड संख्या-12 के समीप मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक से जा रहे एक युवक पर बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। गोली युवक के सीने में लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घायल गौरवगढ़ निवासी भूमि यादव के 22 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार यादव है। परिजन के अनुसार रंजीत अपने मामा रामानंद यादव के घर झिरका आया हुआ था और सुबह घर लौटने के दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया।गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, किशनपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल, सुपौल रेफर कर दिया। वहां भी स्थिति गंभीर रहने पर परिजन उसे शहर के एक निजी ट्रॉमा सेंटर ले गए।अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने ऑपरेशन कर युवक के सीने में फंसी गोली सफलतापूर्वक निकाल दी। फिलहाल उसकी हालत पर लगातार चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें