मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

युवक की गोली मारकर हत्या, मंदिर से निकलने के बाद बांसबाड़ी में मिला शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
युवक की गोली मारकर हत्या, मंदिर से निकलने के बाद बांसबाड़ी में मिला शव

भागलपुर।

नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी पंचायत अंतर्गत पकरा मैदान के समीप दौनिया टोला में गुरुवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान तेतरी दक्षिणबारी टोला निवासी किसान वरुण राय के 30 वर्षीय पुत्र राहुल राय के रूप में की गई है।

इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है। बताया जा रहा है कि राहुल गुरुवार शाम मंदिर से निकला था। इसके बाद पकरा के दौनिया टोला स्थित एक स्कूल के पीछे बांसबाड़ी में अपराधियों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अपराधियों ने राहुल के सीने और पीठ में गोलियां दागीं, जिससे मौके पर ही उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

घटनास्थल से पुलिस ने मृतक की मोटरसाइकिल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक महिला ने फोन कर राहुल को पकरा बुलाया था, जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिस इस मामले को प्रेम-प्रसंग और गहरी साजिश से जोड़कर देख रही है। राहुल की हत्या किस मुख्य कारण से की गई है, इसका सटीक खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और एसडीपीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए घटनास्थल पर फोरेंसिक की टीम को बुलाया गया, जिसने बारीकी से साक्ष्य जुटाए हैं।

नवगछिया एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि पकरा दौनिया टोला में युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल्स और परिजनों के बयानों के आधार पर तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापेमारी कर रही है और जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें