मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

युवक की हत्या कर शव फेंका,फिलहाल नहीं हुए शिनाख्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर, । विधायकपुरी थाना इलाके में स्थित आकाशवाणी के सामने

बुधवार सुबह एक युवक की हत्या कर शव फेंकने का मामला सामने आया है। सूचना

मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस की

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि मृतक का गला मफलर से बंधा हुआ था।

जिस पर पुलिस ने फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम के साथ-साथ डॉग

स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया। दोनों ही टीम ने पुलिस के साथ मिल

कर मौके से साक्ष्य लिये। साथ ही पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की

शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन कोई जानकारी सामने नहीं आई। पुलिस ने

शव को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया कर जांच में जुट गई।

थानाधिकारी

शेषकांत चारण ने बताया कि आकाशवाणी के सामने खाली प्लाट में यह शव मिला था

था। जिस पर लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। जिस पर पुलिस

मौके पर पहुंची थी। वहीं मृतक की उम्र करीब 40-45 के करीब हैं और मृतक के

गले में मफलर बंधा हुआ हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मौत गला

घुटने से हुई हैं। पुलिस ने आसपास के इलाकों में मृतक की फोटो को भेज कर

थानों में दर्ज गुमशुदगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें