मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:57 · नई दिल्ली संस्करण

रीवा में अस्पताल की चौथी मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मचा हड़कंप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रीवा में अस्पताल की चौथी मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मचा हड़कंप

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने अस्पताल की चाैथी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के बाद अस्पताल के कर्मचारियों और मौजूद लोगों ने तत्काल उसे इमरजेंसी में पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

युवक की पहचान अर्जुन के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर पहुंच गया था। उसे रेलिंग के पास देखकर कुछ लोगों ने उसे समझाने और वहां से हटने के लिए कहा। काफी देर तक लोग उसे रोकने का प्रयास करते रहे, लेकिन इसी दौरान युवक ने अचानक नीचे छलांग लगा दी। युवक की मां संजय गांधी अस्पताल में सफाईकर्मी हैं। उन्होंने बताया कि घटना के समय वह अस्पताल में ड्यूटी पर थीं। बेटे के ऊपरी मंजिल से गिरने की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल के कर्मचारियों और अन्य लोगों ने तत्काल मदद की। बताया जा रहा है कि युवक घर से गुटखा लेने के लिए निकला था। इसके बाद वह अस्पताल कैसे और किस परिस्थिति में पहुंचा, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस युवक के अस्पताल पहुंचने की परिस्थितियों और घटना से पहले की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। अस्पताल परिसर के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है। उसके बयान और जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति सामने आ सकेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें