मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

तिलोरा के निकट बाड़ी घाटी के जंगलों में युवक ने लगाई फांसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अजमेर। पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम तिलोरा में स्थित बड़ी घाटी के जंगलों में गुरुवार काे एक युवक की पेड़ पर लटकी हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर तलाशी ली तो युवक के जेब में से आधार कार्ड मिला । आधार कार्ड के आधार पर युवक की शिनाख्त हुई युवक का नाम रामचंद्र पुत्र उगमा राम उम्र 35 वर्ष मोरा मेड़ता निवासी बताया जाता है।तिलोरा निवासी समाजसेवी राजू बन्ना ने बताया कि सुबह कुछ महिलाएं जानवर चराने जंगल में गई तो एक युवक पेड़ पर फांसी पर लटका हुआ मिला जिसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को नीचे उतारा और तलाशी ली तो उसमें आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड के आधार पर युवक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दे दी तथा पुलिस ने युवक के शव को पुष्कर अस्पताल के चीरघर में रखवा कर मामले की जांच में जुट गई है ।एएसआई गोपाल लाल ने बताया कि सुबह ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे तो बड़ी घाटी के जंगलों में एक पेड़ पर युवक फांसी लगाकर लटका हुआ था, जिसका शव पुष्कर अस्पताल के चीरघर में रखवा दिया है और परिजनों को सूचना दे दी है युवक ने फांसी क्यों लगाई किस कारण लगाई इसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। वही मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें