मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

मोरेल नदी में बहा युवक, बांध की उफरा में नहाने वक्त पैर फिसलने से हादसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दौसा। जिले के लालसोट उपखंड के मोरेल बांध की उफरा में नहाने के लिए गया युवक पैर फिसल जाने के कारण पानी में बह गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। तत्काल पुलिस तथा प्रशासन को सूचना दी गई। जिस पर मौके पर तहसीलदार अमितेश मीणा व मंडावरी थाना पुलिस पहुंची तथा हालात का जायजा लिया।तहसीलदार ने बताया कि युवक मोटरसाइकिल से बांध की उफरा पर पहुंचा था, जहां उसने बाइक को खड़ी कर कपड़े तथा चप्पल उतारे जो मौके पर मौजूद है। युवक उफरा में नहाने के लिए चला गया। इस दौरान उसका पैर फिसल गया तथा पानी में बह गया। युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। उन्होंने बताया कि युवक बगड़ी गांव का रहने वाला है। जिसकी पहचान रिंकू मीणा पुत्र कमलेश मीणा (25) राखला की ढाणी के रूप में हुई है। इधर दूसरी तरफ मौके पर मौजूद भीड़ को हटाने के लिए पुलिस जाप्ता लगा हुआ है। इस वक्त मोरल बांध की उफरा डेढ़ फीट के करीब चल रही है। राज्य आपदा प्रबंधन दल के पहुंचने के बाद युवक की तलाश की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें