मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

दोस्तों के साथ घूमने निकले युवक की हादसे में मौत, पानी भरे गड्ढे में डूबा 20 वर्षीय युवक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दोस्तों के साथ घूमने निकले युवक की हादसे में मौत, पानी भरे गड्ढे में डूबा 20 वर्षीय युवक

पूर्णिया। जिले के रुपौली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-3 में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनेश ऋषि के पुत्र सुमित कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

बताया जा रहा है कि सुमित अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। घर से कुछ ही दूरी पर जेसीबी से खोदे गए एक बड़े गड्ढे में बाढ़ का पानी भरा हुआ था। इसी दौरान सुमित का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला और इलाज के लिए रुपौली रेफरल अस्पताल पहुंचाया।

रुपौली रेफरल अस्पताल में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें