मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

झुंझुनू। राजस्थान में झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ कस्बे में स्थित श्री पंचायत गोशाला में रविवार को फव्वारे की लाइन बदलते के दौरान 11 केवी हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मध्यप्रदेश निवासी मजदूर सुरेंद्र (35) की मौत हो गई। हादसे के बाद युवक को सूरजगढ़ के राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में कहा है कि गोशाला में विद्युत लाइन के तार नीचे है जिसके कारण यह हादसा हुआ है।पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र पिछले दो सालों से अपने परिजनों के साथ गोशाला परिसर में ही रहकर मजदूरी कर रहा था। मृतक युवक सुरेंद्र के साथ इनके माता पिता भी सूरजगढ़ की श्री गोशाला में दो साल से मजदूरी कर रहे थे। मृतक का परिवार मध्यप्रदेश के सागर जिले के पिपरिया नरसिंह तहसील रेहली के रहने वाले है।सूचना मिलने पर सूरजगढ़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को सीएचसी सूरजगढ़ की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। वहीं गोशाला प्रबंधन द्वारा शव को मृतक के पैतृक गांव मध्यप्रदेश भेजने की तैयारी की जा रही है। लोगों ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से मृतक परिवार को आर्थिक सहायता देने और बिजली सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें