युवक ने चाकू से हमला कर युवती की कर दी हत्या, गिरफ्तार
गौरेला/पेंड्रा/मारवाही
,। जिले के एसबीआई गोरेला के सामने गुरुवार सुबह आरोपित ने
एक युवती को डैगर (चाकू) से हमला कर हत्या कर दी। वहीं जीपीएम पुलिस ने
नाकेबंदी कर चंद घंटों में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी
के अनुसार आज एसबीआई गौरेला के सामने एक युवती नाम रंजना यादव उम्र 21
वर्ष निवासी झगराखंड गौरेला पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर हत्या कर दी।
वहीं त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को जीपीएम पुलिस ने गिरफ्तार लिया
है। आरोपित का नाम दुर्गेश प्रजापति है, जिसकी उम्र लगभग 29 साल है। आरोपित
मूलतः ग्राम लोहारी मरवाही का रहने वाला है और मरवाही चिचगोहना रोड पर
स्थित मां नागेश्वरी पेट्रोल पंप पर काम करता है। आरोपित पहले से शादीशुदा
है, जिसे पहली पत्नी से एक पांच साल की बेटी है जो इसे छोड़कर चली गई।
जिसके बाद इसने दोबारा लव मैरिज की जिससे एक दो साल की बेटी है। इसी बीच
आरोपित ने विगत तीन वर्ष से रंजना से संबंध बना रखे थे। विगत एक दो माह से
दोनों का विवाद चल रहा था और लड़की आरोपित युवक से बात नहीं करना चाह रही
थी और पीछा छुड़ाना चाहती थी पर युवक उसे बार बार पीछा कर रहा था।
आरोपित
ने कुछ दिन पहले अमेजन से एक डैगर (चाकू) आर्डर कर मंगाया था। आज सुबह वह
पेट्रोल पंप पर अपनी ड्यूटी से जल्दी निकलकर तैयारी के साथ डैगर (चाकू)
लेकर निकला था और युवती के घर जाकर उसके निकलने का इंतजार करने लगा। जैसे
लड़की निकली उसका पीछा करते हुए उसे कई बार रोकने की कोशिश की जो बाद में
एसबीआई गौरेला के पास रुकने पर बहस करने लगा, उसी दौरान युवती द्वारा अपने
घर वालों को बताऊंगी और बुलाऊंगी बोलने पर गुस्से में आरोपित ने रंजना की
पीठ पेट और गले पर डैगर (चाकू) से ताबड़तोड वार किया, जिससे उसकी मौके पर
मृत्यु हो गई।
घटना का सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीद गवाह से पूछताछ
करते हुए पुलिस को आरोपित की जानकारी मिली शिनाख्त होते ही एसपी जीपीएम
आईपीएस भावना गुप्ता ने नेतृत्व करते हुए अब तक पुलिस को अपने मुखबिरों और
साइबर से मिली जानकारी के आधार पर आरोपित के हुलिए और वाहन की जानकारी सभी
एसडीओपी और थाना प्रभारी को देते हुए नाकेबंदी लगवाई।
एडिशनल एसपी
ओम चंदेल की मॉनिटरिंग में नाकेबंदी व्यवस्था लगाई गई जिस दौरान थाना
मरवाही पुलिस की एक टीम को चिचगोहना मरवाही रोड पर आरोपित दिखा जो पुलिस को
देखकर कच्चा रास्ता लेकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
वर्तमान में आरोपित को गौरेला पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है और हिरासत
में लेकर आरोपित से पूछताछ और साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।





