मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

अयोध्या पहुंचे योगी, 500, कलाकारों के रुकने रहने खाने की व्यवस्था की जानकारी ली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अयोध्या दौरे के दौरान मंगलवार को टेंट सिटी निषादराज गुह्य अतिथि गृह का शुभारंभ किया। नया बस अड्डा के समीप इसमें 500 कलाकारों के रुकने, खाने, रहने की समुचित व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने यहां सीता रसोई समेत सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन कर अफसरों को निर्देश दिया कि कलाकारों को यहां हर सुविधाएं मिलें।

साफ सफाई, कंबल आदि की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। सीएम ने कलाकारों से भी बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया। विभिन्न राज्यों से आए 400 लोककलाकारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। साथ ही टेंट सिटी से हनुमान बाग तक रामोत्सव सांस्कृतिक कला यात्रा निकाली। शुभारंभ अवसर पर अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, अमित चौहान आदि मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें