मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

योग महोत्सव का हुआ आगाजः आगामी इक्कीस जून तक जयपुरवासी होगे योगमय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर,। नगर निगम ग्रेटर द्वारा जयपुर योग महोत्सव-2024 का आगाज

सोमवार यानी दस जून से हो गया है। नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या

गुर्जर द्वारा शहरवासियों को योगमय करने के लिये सोमवार सुबह प्रातः छह बजे

से योग भवन गौत्तम मार्ग शिवज्ञान एनक्लेव बिल्डिंग के सामने किंग्स रोड,

निर्माण नगर से योग महोत्सव-2024 की शुरूआत की।

महापौर ने

इस अवसर पर योग साधकों को कहा कि योग से मन व शरीर स्वस्थ होते हैं और मन व

शरीर स्वस्थ होगे तो शहरवासी पूरी तन्मयता के साथ शहर को स्वच्छ रखने में

अपना योगदान दे पायेंगे। उन्होंने सभी से शहर को स्वच्छ रखने एवं सिंगल यूज

प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील भी की।

इक्कीस जून तक

चलने वाले योग शिविरों में प्रत्येक शिविर की शुरूआत गायत्री सूक्ष्म नैनो

यज्ञ से की जायेगी। जिसका आयोजन गायत्री परिवार द्वारा करवाया जा रहा है।

सभी योग साधकों द्वारा यज्ञ में आहूती दी जायेगी और पर्यावरण सरंक्षण

संर्वधन, मानव कल्याण की प्रार्थना की जायेगी। योग शिविर में साधकों को

सूर्य नमस्कार, ध्यान, प्रायाणाम करवाया गया। जिसके अन्तर्गत 300 से भी

अधिक योग साधकों ने भाग लिया योग शिविर में महिलाओं की भी बड़ी संख्या में

भागीदारी रही।

योग शिविर में स्थानीय पार्षद वार्ड नं. 64

राजेन्द्र अग्रवाल, क्रीड़ा भारती योग संस्थान के सतपाल, मनीष विजयवर्गीय,

ओम प्रकाश मित्तल सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें