मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

अगले 24 घंटों के दौरान बिहार के 14 जिलों में बारिश-वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अगले 24 घंटों के दौरान बिहार के 14 जिलों में बारिश-वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट

पटना। अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बिहार का मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने आज और कल वज्रपात के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विज्ञान केंद्र के 23 फरवरी को 14 जिलों में बारिश की संभावना है। इसमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, नवादा और गया शामिल है।इन जिलों में 26 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है।मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें 23 फरवरी के बाद बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। 23 से 28 फरवरी तक मौसम विभाग ने राज्य में ड्राई डे की संभावना जतायी है।बिहार में जैसे जैसे मार्च नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो सहरसा के अगवानपुर में सबसे कम 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वाल्मीकिनगर, मधुबनी, दरभंगा, सासाराम, बांका में न्यूनतम तापमान में कमी आयी. अन्य जिलों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें