मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में बारिश का दौर जारी, 30 जिलों में येलो अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जयपुर। राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार को 30 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से चित्तौड़गढ़, सलूंबर और उदयपुर (शहर क्षेत्र को छोड़कर) में शनिवार को स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को उदयपुर, डूंगरपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ और जयपुर सहित कई जिलों में 1 से 4 इंच तक वर्षा दर्ज की गई।चित्तौड़गढ़ में रूपारेल नदी में एक ही परिवार के पांच सदस्य बह गए। इनमें से तीन को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि मां-बेटी अब भी लापता हैं। पाली जिले में बाइक सवार दंपती नदी में बह गए। पति ने पेड़ और पत्नी ने झाड़ियों का सहारा लेकर अपनी जान बचाई। उदयपुर में पानरवा-कोटड़ा हाईवे पर खाचन गांव के पास पुल का आधा हिस्सा बह गया। वहीं, झाड़ोल क्षेत्र में मानसी वाकल बांध का एक गेट खोलना पड़ा।पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 104 मिमी वर्षा राजसमंद के खमनोर क्षेत्र में दर्ज की गई। इसके अलावा चित्तौड़गढ़ के भदेसर में 80 मिमी, निंबाहेड़ा में 72 मिमी, पाली के देसूरी में 63 मिमी, जयपुर के दूदू में 64 मिमी और उदयपुर के वल्लभनगर में 52 मिमी बारिश हुई। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी व्यापक वर्षा दर्ज की गई, जिनमें भीलवाड़ा के मांडल में 43 मिमी, सीकर के धौंद में 48 मिमी, डूंगरपुर के बिछीवाड़ा में 47 मिमी और नागौर के मकराना में 30 मिमी वर्षा शामिल है।मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार वर्तमान में मानसून ट्रफ बीकानेर, कोटा, गुना, दमोह, सम्बलपुर और पुरी होते हुए बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है। इसके अलावा ओडिशा और छत्तीसगढ़ के ऊपर लो-प्रेशर एरिया बना हुआ है। इस सिस्टम के प्रभाव से आने वाले तीन से चार दिन तक जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर और जोधपुर संभाग के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें