मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

अपनी न्याय यात्रा को लेकर राहुल ने कही ये बड़ी बात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साल कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक हमने भारत जोड़ो यात्रा, 4,000 किलोमीटर की यात्रा पूरी की। यात्रा की शुरुआत में लोगों ने सवाल पूछे, बीजेपी के लोगों ने कहा कि यात्रा का क्या फायदा है और भारत जोड़ो यात्रा ने हिंदुस्तान के पॉलिटिकल नेरेटिव को बदल दिया। बीजेपी-आरएसएस देश में नफरत फैलाते हैं, एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं और इनका लक्ष्य जनता को लड़ाने का है और फिर जनता का जो धन है, उसको लूटने का है। सीधी सी बात है। जब हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा की, तो काफी लोग मेरे पास आए उन्होंने कहा, देखिए, आपने साउथ से नॉर्थ तो कर ली, मगर अब आपको ईस्ट से वेस्ट या वेस्ट से ईस्ट भी यात्रा करनी चाहिए। इसलिए हमने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' मणिपुर से शुरु की और ये यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम से लेकर महाराष्ट्र तक जाएगी।

इस यात्रा का लक्ष्य हर धर्म को, हर जाति को, हिंदुस्तान की जनता को एक करने का तो है, मगर इसमें हमने न्याय शब्द भी जोड़ा है। क्योंकि हम मानते हैं कि देश में, हर प्रदेश में बीजेपी और आरएसएस अन्याय कर रहे हैं- आर्थिक अन्याय, सामाजिक अन्याय और राजनीतिक अन्याय। मणिपुर में आप जानते हैं, सिविल वॉर जैसा माहौल बना हुआ है, स्टेट बंटा हुआ है और प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए।

नागालैंड में प्रधानमंत्री ने बड़े वायदे किए थे, फ्रेम वर्क, एग्रीमेंट नौ साल पहले उन्होंने साइन किया। नागालैंड के लोग आज पूछ रहे हैं कि फ्रेम वर्क, एग्रीमेंट का क्या हुआ, जो प्रधानमंत्री का वायदा था, उसका क्या हुआ? ऐसी ही चीजें असम में भी हो रही हैं, शायद हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार असम में चलती है। आप लोग जानते हैं क्या हो रहा है असम में और आपके जो मुद्दे हैं, इनको हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से उठाएंगे।

मैं आज नागालैंड के पीसीसी प्रेसिडेंट और हमारी नागालैंड की टीम को दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं। आपने यात्रा को बहुत अच्छे तरीके से नागालैंड में चलाया, बहुत अच्छा रिस्पांस मिला और अब मुझे लगता है कि असम में वैसा ही रिस्पांस बहुत गहरा, प्यार भरा रिस्पांस हमें मिलेगा। आपने शंकर देव जी की बात की, ये यात्रा शंकर देव जी की विचारधारा की यात्रा है। जो उन्होंने कहा और जो असम का इतिहास है, हिस्ट्री है, उसी को हम फिर दोहरा रहे हैं। शंकर देव जी ने आपको रास्ता दिखाया था, सबको जोड़ने का काम किया था, अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, उसी प्रकार से उसी रास्ते पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा चलने जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें