मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

यातायात मार्ग निर्धारण के विरोध में ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भागलपुर। भागलपुर में यातायात रूट निर्धारित करने को लेकर शनिवार को ई-रिक्शा चालकों ने गोलबंद होकर इस 14 रूटों की कोडिंग का विरोध करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।इस दौरान प्रदर्शन कर रहे ई-रिक्शा चालकों ने कहा कि प्रशासन की यह मनमानी नहीं चलेगी। इस कोडिंग से हम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है। जब तक यह रूट कोडिंग को समाप्त नहीं किया जाएगा तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा।प्रदर्शन के दौरान घंटों कचहरी चौक मुख्य मार्ग को ई-रिक्शा चालकों ने बाधित किया। वहीं सड़क जाम कर रहे ई-रिक्शा चालकों के पदाधिकारी से पुलिस प्रशासन ने वार्ता कर जाम हटाया। उल्लेखनीय हो कि भागलपुर में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है।इससे निजात दिलाने को लेकर जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने यातायात को सुदृढ़ करने के लिए ई-रिक्शा चालकों के लिए 14 रूट कोडिंग का दिया था। यातायात डीएसपी ने इस निर्देश पर अमल करते हुए सभी ई-रिक्शा के लिए अलग-अलग रूटों की कोडिंग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें