मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना के जलस्तर एवं प्रभावित इलाकों में जलभराव की स्थिति का लिया जायजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना के जलस्तर एवं प्रभावित इलाकों में जलभराव की स्थिति का लिया जायजा

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को गीता कॉलोनी फ्लाइओवर बनाएं गए बाढ़ शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने यमुना के जलस्तर और प्रभावित इलाकों में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान रेखा गुप्ता ने यमुना के डूब रहे क्षेत्रों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना। गुप्ता ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ हर पल खड़ी है। उन्होंने बताया कि सरकार ने रहने की सुविधा, भोजन, पानी और दवा हर जरूरी इंतजाम पहले से ही कर दिए गए हैं।गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का संकल्प है कि किसी भी नागरिक को कठिनाई न हो और हर परिवार सुरक्षित महसूस करे।उन्होंने बताया कि सरकार लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। पिछले छह महीनों में दिल्ली सरकार द्वारा नालों और यमुना की डी-सिल्टिंग का जो व्यापक काम किया गया है, उसका बड़ा लाभ मिल रहा है। पानी का बहाव निर्बाध रूप से जारी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को सरकार किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नही करने देगी।रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार की कोशिश यही है कि समय रहते हर जरूरी कदम उठाया जाए ताकि जनता सुरक्षित रहे और किसी भी परिस्थिति में उन्हें चिंता न करनी पड़े।उल्लेखनीय है कि यमुना का जलस्तर 205.9 है जो खतरे के निशान से ऊपर है। हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ गया हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें