मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

यमुना घाट पहुंच प्रवेश वर्मा ने साधा केजरीवाल पर निशाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यमुना घाट पहुंच प्रवेश वर्मा ने साधा केजरीवाल पर निशाना

नई दिल्ली। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा शनिवार को यमुना घाट पहुंचे और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर यमुना की सफाई के मुद्दे पर निशाना साधा। वर्मा ने कटाक्ष करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री का कटआउट यमुना में डुबाया। कटआउट में केजरीवाल को अपने कान पकड़े हुए दिखाया गया था। इस कटआउट में लिखा है कि ‘मुझे वोट मत देना’।प्रवेश वर्मा ने पत्रकारों से कहा कि यमुना की सफाई कोई रॉकेट साइंस नहीं है। मशीनों से गाद को निकाला जा सकता है। सीवरेज के लिए ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किये जा सकते हैं और जल शोधन संयंत्र बनाए जा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी साबरमती रिवर फ्रंट तैयार करने के लिए इसी तरह से काम किया है। ऐसे ही यमुना के लिए भी रिवर फ्रंट तैयार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए 11 साल एक लंबा समय था। बार-बार यमुना की सफाई का दावा करने के बाद भी वह इसे साफ कराने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में दिल्ली के लोगों का उन्हें वोट नहीं करना चाहिए।वर्मा ने दिल्ली की जनता से अपील की कि वह एक अच्छी सरकार के तौर पर भारतीय जनता पार्टी को मौका दें ताकि दिल्ली और केंद्र सरकार मिलकर काम कर सके। यमुना की सफाई की जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें