मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

शी जिनपिंग का दो दिवसीय भारत दौरा तय, ब्रिक्स समिट में होंगे शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शी जिनपिंग का दो दिवसीय भारत दौरा तय, ब्रिक्स समिट में होंगे शामिल

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस हफ्ते के अंत में दो दिनों के लिए भारत दौरे पर पहुंचेंगे। दरअसल भारत की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार दोपहर को राष्ट्रपति जिनपिंग के भारत दौरे की जानकारी दी।

चीन के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "भारत के प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।"

इससे पहले दिन में बीजिंग में नियमित मीडिया ब्रीफिंग के दौरान चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जिया-कुन ने शी जिनपिंग की नई दिल्ली की यात्रा को लेकर किसी भी तरह की पुष्टि करने से इनकार कर दिया था।

गुओ जिया-कुन से जब पूछा गया कि क्या चीनी नेता इस हफ्ते ब्रिक्स नेताओं की बैठक में भाग लेने के लिए भारत यात्रा करेंगे, इस पर उन्होंने कहा, "आपने जो सवाल उठाया है, उस पर मेरे पास देने के लिए कोई जानकारी नहीं है।"

लगभग सात साल में चीनी राष्ट्रपति की पहली भारत यात्रा होगी।

चीनी राष्ट्रपति का भारत दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब दोनों देश 2020 के गलवान संघर्ष के बाद द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर करने पर काम कर रहे हैं।

भारत ने द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर विकास और प्रगति के लिए भारत-चीन सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के महत्व पर बार-बार जोर दिया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग की बिश्केक में हाल ही में हुए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) समिट के दौरान संक्षिप्त बातचीत हुई थी। नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय चर्चा होने की उम्मीद है।

भारत और चीन के विशेष प्रतिनिधियों के बीच अगस्त 2025 और अगस्त 2026 में बनी सहमति और डब्ल्यूएमसीसी के तहत हुई बातचीत के बाद इस महीने की शुरुआत में एलएसी पर पहली सीनियर मिलिट्री कमांडर लेवल की फ्लैग मीटिंग हुई। यह बैठक 6 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सीमा पर वाचा में और 7 सितंबर को चीनी सीमा पर दामाई में आयोजित की गई थी।

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) और भारत-चीन सीमा प्रश्न पर भारत के विशेष प्रतिनिधि अजीत डोभाल ने 25 अगस्त को बीजिंग में आयोजित भारत-चीन सीमा प्रश्न पर विशेष प्रतिनिधियों की 25वीं दौर की वार्ता के दौरान द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर विकास और प्रगति के लिए भारत-चीन सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।

इस बैठक के दौरान एनएसए डोभाल और चीनी विशेष प्रतिनिधि और केंद्रीय विदेश मामलों के आयोग के कार्यालय के निदेशक चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने चीन-भारत सीमा मुद्दे और द्विपक्षीय संबंधों पर व्यापक, गहन, मैत्रीपूर्ण और स्पष्ट चर्चा की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें