मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

विशेष स्वास्थ्य शिविर में उपलब्ध कराई गई एक्स-रे की सुविधा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विशेष स्वास्थ्य शिविर में उपलब्ध कराई गई एक्स-रे की सुविधा

कोंडागांव। जिले की ग्राम पंचायत मसोरा में साेमवार काे स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ एक्स-रे जैसी सुविधा भी गांव में ही उपलब्ध कराई गई है। यह सुविधा एक विशेष स्वास्थ्य शिविर के दौरान प्रदान की गई।आम तौर पर स्वास्थ्य शिविरों में केवल सामान्य जांचें जैसे ब्लड टेस्ट और छोटी-मोटी बीमारियों का उपचार होता था। हालांकि, ग्रामीणों की मांग पर इस बार स्वास्थ्य विभाग ने एक्स-रे मशीन को सीधे पंचायत भवन तक पहुंचाया। इस कदम से ग्रामीणों को गंभीर बीमारियों की जांच के लिए शहर या बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़े।शिविर में लगभग 60 ग्रामीणों का पंचायत भवन में ही एक्स-रे किया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों ने मौके पर ही मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया और दवाइयों का वितरण भी किया। इस पहल से ग्रामीणों का समय बचा और गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान व उपचार संभव हो सका। ग्रामीणों ने इस सुविधा की सराहना की है। उन्होंने बताया कि पहले एक्स-रे जैसी जांच के लिए उन्हें दूर के अस्पतालों में जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों खर्च होते थे। पंचायत स्तर पर यह सुविधा मिलने से उन्हें काफी राहत मिली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें