मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

हेमंत सोरेन के साथ हुआ भेदभाव, चार जून का है इंतजार : कल्पना सोरेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हेमंत सोरेन के साथ हुआ भेदभाव, चार जून का है इंतजार : कल्पना सोरेन

हेमंत सोरेन के साथ हुआ भेदभाव, चार जून का है इंतजार : कल्पना सोरेन

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन अपने दो दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद सोमवार को रांची लौट आयी हैं। उन्होंने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कहा कि यह मेरा यह पहला कदम था रामलीला मैदान में। मैं पहले कभी रामलीला मैदान नहीं गई थी। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि झारखंड की तरफ से मुझे चंपाई चाचा के साथ अपनी बातों को रामलीला मैदान में रखने का मौका मिला।हमारे आईएनडीआईए गठबंधन को मजबूती देने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हेमंत सोरेन ने चार साल तक मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया वह जगजाहिर है। जनता खुद जवाब देगी। उनके साथ भेदभाव किया गया। चुनाव से पहले उनकी गिरफ्तारी हुई है। इन सारी बातों को हमें दिल्ली में रखने का मौका मिला। साथ ही साथ महिलाओं, आदिवासियों की बातों को रखने का मिला, जिसके लिए मैं खुद को सौभाग्यशाली समझती हूं। अब चार जून का सबको इंतजार करना होगा, तभी पता चलेगा कि बदलाव किस तरह हुई है। पूरी उम्मीद है जीतकर ही आएंगे। गांडेय उपचुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तो ऐसी कोई बात नहीं हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें