मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार केन्द्रीय चयन परिषद द्वारा सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा सात से 28 अगस्त तक : जितेंद्र कुमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना,। बिहार केन्द्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) की लिखित

परीक्षा सात से 28 अगस्त तक छह चरणों में आयोजित होगी। सात अगस्त को पहली

और 28 को आखिरी परीक्षा होगी। इस परीक्षा में कुल 17,87,720 अभ्यर्थियों ने

रजिस्ट्रेशन कराया है। प्रत्येक तिथि में लगभग 2.5 से तीन लाख अभ्यर्थी

परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा राज्य के सभी 38 जिला मुख्यालयों के

545 केन्द्रों पर आयोजित होगी। केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) के

अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि परिषद, पुलिस मुख्यालय एवं राज्य सरकार ने परीक्षा की

सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्य के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक के

स्तर से सभी जिला पदाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक

कर उन्हें कड़ाई से स्वच्छ परीक्षा सम्पादन के लिए निर्देशित किया गया है।

जितेंद्र

ने बताया कि राज्य के साईबर थाना एवं आर्थिक अपराध इकाई के स्तर से सोशल

मीडिया आदि पर परीक्षा से संबंधित निगरानी प्रारम्भ की जा चुकी है। संदिग्ध

बातों या व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय पुलिस को परीक्षा एवं

परीक्षा से पूर्व हॉस्टल, लॉज, कोचिंग सेन्टर एवं इसी प्रकार के अन्य

संस्थान जहां अभ्यर्थियों एवं छात्रों आदि का जमावड़ा हो सकता है, पर

निगरानी एवं आसूचना संकलन के निर्देश दिए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें