मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

पहलवान विनेश फाेगाट और बजरंग पुनिया ने थामा कांग्रेस का दामन, कहा- बुरे वक्त में दिया है साथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। महिला पहलवान विनेश फाेगाट और बजरंग पुनिया ने आज से राजनीति में कदम रख दिया। दाेनाें पहलवानों ने शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने के लिए कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने से पहले फोगाट ने रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दिया। उनके साथ बजरंग पुनिया भी थे।कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगाेपाल ने दोनों पहलवानों के पार्टी में शामिल होने की विधिवत घोषणा की। उन्हाेंने कहा कि दाेनाें पहलवानाें का कांग्रेस परिवार में शामिल हाेने पर गर्व है। दाेनाें पहलवानाें ने एक स्वर मेंं कहा कि कांग्रेस ने बुरे वक्त में उनका साथ दिया था इसलिए वे कांग्रेस में शामिल हुए।कांग्रेस में शामिल हाेने के बाद पत्रकाराें काे संबाेधित करते हुए बजरंग पुनिया और विनेश फाेगाट ने कहा कि उन्हाेंने दिल से पहलवानी की है। राजनीति में उनकी जंग जुबानी नहीं हाेगी। विनेश फोगाट ने कहा, "आज मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और जीतेंगे। मैं हमेशा अपनी बहनों के साथ हूं और कांग्रेस भी आपके साथ खड़ी है।" बजरंग पुनिया ने कहा कि किसान आंदाेलन में किसानाें के साथ खड़े रहे, देश के युवाओं के हित मे अग्निवीर याेजना के विराेध में डटे रहे। महिला पहलवानाें के विराेध प्रदर्शन में साथ रहा। अब राजनीति के इस मंच से वे समाज की सेवा करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें