मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

ईरान के राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर का मलबा मिला, 'दुर्घटनास्थल पर जीवन का कोई संकेत नहीं'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलिकॉप्टर का मलबा

अजरबैजान की पहाड़ियों पर मिल गया है। इसमें राष्ट्रपति रईसी और ईरान के

विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन समेत नौ लोग सवार थे। इनके जिंदा

होने की उम्मीदें धूमिल हो गई हैं। जुटी रेड क्रिसेंट की टीम ने कहा है कि

दुर्घटनास्थल पर जीवन के कोई संकेत नहीं हैं। उनका हेलिकॉप्टर रविवार शाम

7ः30 बजे अजरबैजान के पास लापता हो गया था। रातभर इसकी तलाश की गई। इलाके

में भारी बारिश, कोहरा और ठंड की वजह से बचाव अभियान में दिक्कत आई। इस

अभियान के दौरान तीन बचावकर्मी गायब हो गए हैं।

इरान के

प्रमुख समाचार पत्र तेहरान टाइम्स और इरान इंटरनेशनल (अंग्रेजी संस्करण) की

रिपोर्ट में हेलिकॉप्टर का मलबा मिलने की पुष्टि हुई है। ईरान के स्टेट

मीडिया आईआरएनए (इरना) के अनुसार, रईसी 19 मई की सुबह अजरबैजान के

राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ एक बांध का उद्घाटन करने गए थे। लौटने के

दौरान अजरबैजान की सीमा के करीब ईरान के वरजेघन शहर में यह हादसा हुआ।

अधिकारियों का कहना है कि ईरानी राष्ट्रपति रईसी अमेरिका में बने बेल 212

हेलिकॉप्टर पर सवार थे। दो ब्लेड वाला यह एयरक्राफ्ट मीडियम साइज का

हेलिकॉप्टर है। इसमें पायलट सहित 15 लोग बैठ सकते हैं। इसमें राष्ट्रपति

रईसी, विदेश मंत्री होसैन के अलावा हेलिकॉप्टर में पूर्वी अजरबैजान प्रांत

के गवर्नर मलिक रहमती, तबरीज के इमाम मोहम्मद अली अलेहाशेम, एक पायलट,

को-पायलट, क्रू चीफ, हेड ऑफ सिक्योरिटी और बॉडीगार्ड सवार थे।

ईरान

के प्रमुख समाचार पत्र 'ईरान इंटरनेशनल (अंग्रेजी संस्करण)' की रिपोर्ट

में कहा गया है कि दुर्घटनास्थल पर 'जीवन का कोई संकेत नहीं मिला।' ईरान के

रेड क्रिसेंट प्रमुख पीर-हुसैन कोलीवंड ने सरकारी टेलीविजन को बताया कि अब

तक दुर्घटनास्थल पर "जीवन का कोई संकेत नहीं" मिला है। बचाव इकाइयां

दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। मलबा मिल गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया

है कि दुर्घटना में ईरानी राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर पूरी तरह जल गया है।

एक

ईरानी अधिकारी ने सोमवार को कहा कि उम्मीदें धूमिल होती जा रही हैं।

"दुर्घटना में राष्ट्रपति रायसी का हेलीकॉप्टर पूरी तरह से जल

गया...।दुर्भाग्य से सभी के मारे जाने की आशंका है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें