मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने अनुकंपा के आधार पर 37 कर्मियों को दिया नियुक्ति पत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने अनुकंपा के आधार पर 37 कर्मियों को दिया नियुक्ति पत्र

पटना। बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के अंतर्गत अनुकंपा के आधार पर निम्न वर्गीय लिपिक एवं कार्यालय परिचारी के पद पर नियुक्त कुल 37 कर्मियों को जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शनिवार को नियुक्ति पत्र वितरित किया।इनमें निम्न वर्गीय लिपिक के पद पर कुल 14 अभ्यर्थियों जबकि कार्यालय परिचारी के पद पर कुल 23 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की गई है। सिंचाई भवन, पटना के सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, अपर सचिव संजीव कुमार सिन्हा, मुख्य अभियंता (मुख्यालय) मिथिलेश कुमार दिनकर एवं अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।समारोह को संबोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार अपने कर्मियों की असामयिक मृत्यु की घड़ी में उनके शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी रहती है और अनुकम्पा के आधार पर उनके परिजन को फिर से काम करने का मौका देती है। नवनियुक्त कर्मियों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि विभाग के अनुशासन का पालन करते हुए आप सभी अपने दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने विश्वास जताया कि नई नियुक्तियों से विभागीय कार्यों के निष्पादन की गति तेज होगी।जल संसाधन मंत्री ने कहा कि नीतीश सरकार देश में रोजगार का पर्याय बन गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर राज्य सरकार के सभी विभागों में बड़े पैमाने पर नई नियुक्तियां की जा रही है और मुख्यमंत्री खुद इसकी प्रगति की नियमित अनुश्रवण कर रहे हैं।इस मौके पर प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने कहा कि जल संसाधन विभाग विपदा की घड़ी में अपने कर्मियों के परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने विभाग में भविष्य में अनुकम्पा के आधार पर होने वाली नियुक्तियों की प्रक्रिया को और भी तेजी से निष्पादन करने का निर्देश दिये। अंत में अपर सचिव संजीव कुमार सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें