मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

महिला विश्व कप : जीत के साथ वनडे क्रिकेट में इतिहास रच गई साउथ अफ्रीकी टीम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महिला विश्व कप : जीत के साथ वनडे क्रिकेट में इतिहास रच गई साउथ अफ्रीकी टीम

विशाखापत्तनम। साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ महिला विश्व कप 2025 के 10वें मैच में 3 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले के साथ साउथ अफ्रीका ने वनडे क्रिकेट में एक बड़ा इतिहास रच दिया है।

252 रनों का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 19.4 ओवरों में 81 रन पर अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी। टीम को यहां से जीत के लिए 171 रन की दरकार थी। इस लक्ष्य को साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

यह महिला वनडे क्रिकेट में रनों का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए शुरुआती पांच विकेट गिरने के बाद सर्वाधिक रन जुटाने का रिकॉर्ड है। इससे पहले इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ साल 2019 में वानखेड़े के मैदान पर पांच विकेट गंवाने के बाद 159 रन बनाए थे।

इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर एक बार फिर इंग्लैंड की टीम है, जिसने साल 2024 में वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड के विरुद्ध पांच विकेट खोने के बाद 151 रन जोड़े थे।

आयरलैंड के विरुद्ध साल 2025 में लाहौर में खेले गए वनडे मैच में पांच विकेट गिरने के बाद 146 रन जुटाने वाली बांग्लादेशी टीम इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है।

यह वनडे मैचों में लगातार पांच हार के बाद भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की पहली जीत रही।

विश्व कप में भारत के विरुद्ध साउथ अफ्रीका ने लगातार तीसरा मुकाबला अपने नाम किया है। यह महिला वनडे वर्ल्ड कप में किसी टीम के खिलाफ पांचवां सबसे सफल रन चेज भी है।

एसीए-वीडीसीए विशाखापत्तनम क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 49.5 ओवरों में 251 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से ऋचा घोष ने सर्वाधिक 94 रन बनाए।

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट (70) और नादिन डी क्लार्क (नाबाद 84) की शानदार पारियों के दम पर 48.5 ओवरों में जीत हासिल कर ली।

विश्व कप 2025 में पहली हार के बाद भारतीय टीम प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल तीसरे पायदान पर मौजूद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें