मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

दूसरे चरण में भी एनडीए के पक्ष में महिलाएं करेंगी बंपर वोटिंग: राजीव रंजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दूसरे चरण में भी एनडीए के पक्ष में महिलाएं करेंगी बंपर वोटिंग: राजीव रंजन

पटना। बिहार में 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए 122 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान होना है। इसे लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन ने दावा किया है कि दूसरे चरण के मतदान में महिलाएं नीतीश कुमार के विकास से प्रभावित होकर एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में वोट करेंगी और बिहार में अगली सरकार एनडीए की बनेगी।

आईएएनएस से बातचीत के दौरान जदयू के वरिष्ठ नेता ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए हाल ही में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बैंक खातों में 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मुहैया कराई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जिस प्रकार से महिलाओं ने पहले चरण में एनडीए के पक्ष में वोट किया, दूसरे चरण में भी तस्वीर एक जैसी नजर आएगी।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर की ओर से भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तारीफ किए जाने पर कांग्रेस की ओर से आलोचना किए जाने पर जदयू के वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को सच कबूल नहीं है। शशि थरूर जैसे नेता बेबाक टिप्पणी के लिए जाने जाते हैं और इसीलिए भारतीय राजनीति के दो बड़े स्तंभों की तुलना उन्होंने की और मुझे लगता है कि इससे कांग्रेस को ऐतराज इसलिए नहीं होना चाहिए।

ये सच है कि आडवाणी जैसे नेता विरले धरती पर अवतरित होते हैं। ऐसी टिप्पणियों से कांग्रेस असहज क्यों हो जाती है?

उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सभी को होनी चाहिए जहां वे अपनी बात को कह सकते हैं।

आतंकी हमलों को नाकाम करते हुए गुजरात एटीएस द्वारा तीन आतंकियों की गिरफ्तारी पर जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन ने कहा कि यह बड़ी कार्रवाई है। इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि भारत कभी भी पाकिस्तान को उसके आतंकी मंसूबों में कामयाब नहीं होने देगा।

बिहार के गोपालगंज की घटना पर उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए। एक नजीर पेश की जानी चाहिए कि अगर कोई भविष्य में अफवाह फैलाता है तो सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के पोस्ट पर उन्होंने कहा कि लगातार जो घटनाएं हो रही हैं, इससे बिल्कुल साफ है कि अगर मतदाता से गलती हुई तो महागठबंधन वाले बिहार में जंगलराज लाने का पूरी कोशिश करेंगे। लखीसराय या फिर दूसरी जगहों पर जो घटना हुई, इससे साफ है कि सत्ता की लालसा में राजद के कार्यकर्ता बौखला गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें