मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' क्रांतिकारी निर्णय : सीएम मोहन यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' क्रांतिकारी निर्णय : सीएम मोहन यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का स्वागत करते हुए कहा कि यह 21वीं सदी का क्रांतिकारी निर्णय है। महिलाओं को विधानसभा और लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया जा रहा है।

केंद्र सरकार की पहल का मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वागत करते हुए कहा कि ये नारी शक्ति अधिनियम एक बहुत बड़ा निर्णय है, लोकतंत्र और बहनों के लिए क्रांतिकारी निर्णय, इसका लाभ हमारी आधी आबादी को मिलेगा।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम हमारी पार्टी की प्रतिबद्धता भी है और हम उसे खुले मन से भी बोलते है, परंतु कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल सिर्फ कहते है कि महिला आरक्षण होना चाहिए, लेकिन उनकी नीति और नीयत में फर्क दिखता है। एक बार फिर कांग्रेस बेनकाब होगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि विपक्ष हमेशा मीन मेख निकालता है और इसी कारण से लगातार उसका जनाधार भी घट रहा है।

किसी भी विषय पर उनको अगर बात करनी है तो फ्लोर पर बात करें। विरोध करने वाली बात अगर ला रहे है तो जनता के बीच गलत संदेश जाएगा। आधी आबादी उनके बारे में क्या सोचेगी ये कांग्रेस के सोचने का विषय है।

दरअसल, लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के लिए संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है।

इस सत्र के दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में लाया जाएगा ताकि इसे पारित किया जा सके।

वहीं, सीएम मोहन यादव ने गुरुवार को जनगणना के तहत स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) का फॉर्म में भागीदारी की।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''आज से शुरू हो रही जनगणना के तहत भोपाल निवास में स्व-गणना का फॉर्म भरा। मध्यप्रदेश के समग्र विकास को गति देने और योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ नागरिकों तक पहुंचाने के लिए यह प्रक्रिया बहुत जरूरी है।

सभी प्रदेशवासियों से मेरी अपील है कि स्व-गणना का फॉर्म भरें और जब जनगणना की टीम घर आए, तब सभी आवश्यक जानकारियां उन्हें अवश्य दें। यह बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए है। जनगणना देश की रीढ़ और विकास की नींव होती है।''

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें